छत्तीसगढ़
गौ मांस की अवैध बिक्री का खुलासा, तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
Shantanu Roy
4 Aug 2025 12:23 AM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। जिले के शांतिपूर्ण माने जाने वाले शांति नगर इलाके में गौ मांस की अवैध बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय युवाओं की सतर्कता और त्वरित सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पॉलिथीन में पैक गौ मांस जब्त किया गया है, जिसे बेचने की नीयत से लाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अवैध गतिविधि शांति नगर निवासी सोमारू सलाम के घर पर संचालित हो रही थी। पातुर बेड़ा इलाके से दो युवक गौ मांस लेकर वहां पहुंचे थे और बिक्री की तैयारी में थे, तभी मोहल्ले के सतर्क युवाओं ने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी और संदिग्ध गतिविधि देखकर आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद हुआ, जिसे पॉलिथीन में पैक कर रखा गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गौ हत्या और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला केवल व्यक्तिगत गतिविधि नहीं बल्कि एक संगठित अवैध व्यापार से जुड़ा हो सकता है। लिहाजा, अब पुलिस इस नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गौ तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। स्थानीय नागरिकों और युवाओं की सतर्कता की सराहना करते हुए पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में जन सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





