- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Breakfast: नाश्ते में...
लाइफ स्टाइल
Breakfast: नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी मूंग दाल चीला
Sarita
21 Feb 2025 8:58 AM IST

x
Breakfast: ये रेसिपी प्रोटीन रिच होने के साथ आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेहद पसंद आता है। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है। तो अगर आप भी स्कूल लंच में बच्चों को नॉर्मल बेसन का चीला देकर थक गई हैं तो ट्राई करें मूंग दाल चीला की ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपी।
मूंग दाल चीला बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप मूंग दाल
-1 कद्दूकस किया हुआ गाजर
-1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
-1 कटोरी बारीक कटी हुई पत्तागोभी
-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
-आधा चम्मच जीरा पाउडर
-नमक स्वादानुसार
-आवश्यकतानुसार पानी
-चीला बनाने के लिए तेल या घी
-1 कटा हुआ टमाटर
-1 कटा हुआ प्याज
-आधा चम्मच हल्दी पाउडर
-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
मूंग दाल चीला बनाने का तरीका-
मूंग दाल चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें। अब इसे एक बर्तन में पानी डालकर लगभग 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। जब दाल अच्छी तरह फूल जाए तो इसे मिक्सी में डालकर पीस लें। पेस्ट को पतला करने के लिए आप इसमें थोड़ा सा पानी भी यूज कर सकते हैं।मूंग दाल का पेस्ट बनाते समय इस बात का भी खास ख्याल रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला ना हो जाए। अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालकर उसमें हल्दी, जीरा ,चुटकी भर हींग, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी सब्जियां डाल दें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब एक पैन में तेल या घी डालकर गर्म करें। उसके बाद इसमें एक करछी मूंग दाल बैटर डालकर तवे पर अच्छी तरह फैला दें। बैटर को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। जब चीला भूरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। आपका टेस्टी और हेल्दी मूंग दाल चीला बनकर तैयार है। इसे गरमा गरम सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
TagsBreakfastनाश्तेटेस्टीहेल्दीमूंग दालचीलाBreakfastbreakfasttastyhealthymoong dalchillaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





