लाइफ स्टाइल

Breakfast: बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी कॉर्न चीला

Sarita
23 Aug 2025 7:57 AM IST
Breakfast: बारिश के मौसम में बनाएं  हेल्दी  कॉर्न चीला
x
Breakfast: आइए जानते हैं भुट्टे का चीला बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी ताकि कोई गलती न हो|
सामग्री :
ताजा भुट्टा – 2 (या 1 कप स्वीट कॉर्न, उबला हुआ)
बेसन – 1 कप
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – 1/4 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टीस्पून
चाट मसाला – 1/2 टीस्पून
पानी – जरूरत अनुसार
तेल – चीला सेकने के लिए
विधि:
अगर आप ताजा भुट्टा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे उबाल लें और दानों को चाकू से अलग कर लें. फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें (पूरी तरह पेस्ट न बनाएं). अगर स्वीट कॉर्न ले रहे हैं तो पहले से उबला हुआ होता है – बस मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें|
एक बाउल में बेसन लें. उसमें पिसा हुआ कॉर्न, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और चाट मसाला डालें|
इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रहे कि बैटर न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा – डोसे के बैटर जैसा होना चाहिए|
नॉन-स्टिक तवा गरम करें. हल्का तेल लगाएं. फिर एक करछी बैटर लेकर तवे पर फैलाएं (जैसे डोसा फैलाते हैं). धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ गर्मागर्म परोसें|
आप इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च या गाजर भी मिला सकते हैं. चाहें तो गेहूं का आटा या सूजी भी थोड़ी मात्रा में बेसन में मिलाकर पोषण बढ़ा सकते हैं|
Next Story