लाइफ स्टाइल

BP कंट्रोल और स्वाद दोनों साथ! मास्टरशेफ की ये 4 हेल्दी स्नैक्स

Harrison
17 May 2025 4:05 PM IST
BP कंट्रोल और स्वाद दोनों साथ! मास्टरशेफ की ये 4 हेल्दी स्नैक्स
x
v आजकल की तेज रफ्तार भरी ज‍िंदगी में तनाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या हो गई है। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर मास्टरशेफ अजय चोपड़ा ने बीपी को कंट्रोल करने के लिए 4 स्वादिष्ट और आसान रेसिपी शेयर की हैं। इन रेसिपी में नमक की मात्रा कम होती है और स्वाद भरपूर होता है।
लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस एक समस्‍या बन गई है। इसे लोग मामूली समझकर ध्‍यान नहीं देते हैं। ये हमारी सेहत के लिए, खासकर ब्लड प्रेशर के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। High Blood Pressure को ही हम Hypertension कहते हैं। आज 17 मई को World Hypertension Day 2025 मनाया जा रहा है। इस द‍िन लोगों को इस बीमारी के प्रत‍ि जागरुक क‍िया जाता है।
आपको बता दें क‍ि क‍िसी भी बीमारी से बचने का सबसे आसान तरीका है क‍ि आपका खानपान सही हो। नमक के ज्‍यादा इस्‍तेमाल से बीपी की समस्‍या हो सकती है। WHO के मुताबिक, रोजाना 5 ग्राम से ज्‍यादा सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप भी खाने में ज्‍यादा नमक खाते हैं ताे आपको संभल जाना चाह‍िए। इससे बीपी को कंट्रोल में रखा जा सकता है। आप कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके खाने में सोडियम की मात्रा कम कर सकते हैं।
आप इसका व‍िकल्‍प भी देख सकते हैं। दरअसल, ऐसे कई मसाले होते हैं जो खाने का स्‍वाद बढ़ाते हैं। उनमें नेचुरल सोड‍ियम पाया जाता है। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2025 पर मास्टरशेफ अजय चोपड़ा ने 4 स्नैक्स र‍ेस‍िपीज शेयर की हैं, जिन्हें बनाना बेहद आसान है। खास बात है कि इनमें न सिर्फ कम नमक का इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि स्वाद में भी कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानें-
मसाला मखाना के ल‍िए सामग्री
2 कप मखाना
1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल या घी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
Next Story