लाइफ स्टाइल

Aloe vera Benefits: गर्मियों में ओरल हेल्थ समेत इन समस्याओं में कारगर है एलोवेरा का सेवन, ये हैं इसके फायदे

Sarita
17 May 2025 12:54 PM IST
Aloe vera Benefits: गर्मियों में ओरल हेल्थ समेत इन समस्याओं में कारगर है एलोवेरा का सेवन, ये हैं इसके फायदे
x
Aloe vera Benefits: एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो घर के आसपास आसानी से मिल जाता है. इसके सेवन से कई समस्याओं में राहत मिल सकता है. एलोवेरा में कई एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुण होते हैं, जो गर्मी के मौसम में काफी फायदेमंद होते हैं. ऐसे में एलोवेरा का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है जैसे सनबर्न के लिए, बालों को मुलायम करने के लिए और ब्लड शुगर कंट्रोल करने जैसे कई समस्याओं के लिए . आइए जानते हैं एलोवेरा को कितनी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं|
एलोवेरा जलने पर आराम देता है:
अगर आप घर पर काम करते हुए थोड़ा जल जाते हैं तो एलोवेरा जलन से राहत दिलाने में बहुत काम आ सकता है. इसके लिए एलोवेरा की पत्ती को अलग से लें, उसे अच्छे से धो लें और फिर बीच से काट लें. इसे जेल वाली तरफ से जले हुए स्थान पर रखें. इससे तुरंत राहत मिलेगी और देर से ठीक भी होगा|
एलोवेरा घाव को भरने में मददगार होता है:
एलोवेरा कटे, या चोट लगे घावों को भरने में काफी मददगार होता है. एलोवेरा को हल्दी के साथ मिलाकर घाव वाले जगह लगाने से फायदा मिलता है. हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जबकि एलोवेरा त्वचा को ठीक करने में मदद करता है|
ओरल हेल्थ में भी फायदेमंद हैं एलोवेरा:
एलोवेरा मसूड़ों की सूजन और सांसों की बदबू को कम करने में भी मदद करता है. दांतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट के रूप में इसका इस्तेमाल करने से ताजगी बनी रहती है और दांत भी साफ होते हैं. इसके अलावा इसे गर्म पानी में मिलाकर माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल करने से मसूड़ों के संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है|
Next Story