- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मिल गया BP कंट्रोल...
मिल गया BP कंट्रोल करने का स्वादिष्ट तरीका, ट्राई करें मास्टर शेफ की 4 रेसिपी

लाइफस्टाइल: मिल गया BP कंट्रोल करने का स्वादिष्ट तरीका, ट्राई करें मास्टर शेफ की 4 रेसिपी
आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में तनाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या हो गई है। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर मास्टर शेफ अजय चोपड़ा ने बीपी को कंट्रोल करने के लिए 4 स्वादिष्ट और आसान रेसिपी शेयर की हैं। इन रेसिपी में नमक की मात्रा कम होती है और स्वाद भरपूर होता है।आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस एक समस्या बन गई है। इसे लोग मामूली समझकर ध्यान नहीं देते हैं। ये हमारी सेहत के लिए, खासकर ब्लड प्रेशर के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। High Blood Pressure को ही हम Hypertension कहते हैं। आज 17 मई को World Hypertension Day 2025 मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक किया जाता है।
आपको बता दें कि किसी भी बीमारी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आपका खानपान सही हो। नमक के ज्यादा इस्तेमाल से बीपी की समस्या हो सकती है। WHO के मुताबिक, रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप भी खाने में ज्यादा नमक खाते हैं ताे आपको संभल जाना चाहिए। इससे बीपी को कंट्रोल में रखा जा सकता है। आप कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके खाने में सोडियम की मात्रा कम कर सकते हैं।
आप इसका विकल्प भी देख सकते हैं। दरअसल, ऐसे कई मसाले होते हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाते हैं। उनमें नेचुरल सोडियम पाया जाता है। हाइपरटेंशन डे पर मास्टरशेफ अजय चोपड़ा ने चार रेसिपीज शेयर किए हैं। इन्हें बनाना आसान है। इनमें नमक भी कम होता है। ये रेसिपी स्वाद से भरपूर है। आइए जानते हैं विस्तार से-
मसाला मखाना के लिए सामग्री2 कप मखाना
1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल या घी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
1 छोटा चम्मच ओरेगैनो
नींबू का रस
एक चुटकी एमएसजी (मोनोसोडियम ग्लूटामेट)
बनाने की विधि
मध्यम आंच पर एक पैन गरम करें और उसमें ऑलिव ऑयल या घी डालें।
जब तेल गरम हो जाए, तो पैन में मखाना डालें और उन्हें लगातार हिलाते हुए 5-7 मिनट तक भूनें जब तक कि वे कुरकुरे और सुनहरे न हो जाएं।
अब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और एमएसजी डालें। मखाने को मसालों के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद 2-3 मिनट तक भूनते रहें।
आंच से हटाएं और मखानों पर थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें ताकि ताजगी का स्वाद आए।
अब आप इसमें ओरेगैनो एड कर सकते हैं।हेल्दी भेल पूरी बनाने के लिए सामग्री
1 कप मुरमुरा
1/4 कप उबले हुए आलू, कटे हुए
1/4 कप बारीक कटा हुआ प्याज
1/4 कप बारीक कटा हुआ टमाटर
1/4 कप बारीक कटा हुआ खीरा
2 बड़े चम्मच भुने हुए मूंगफली
1 बड़ा चम्मच इमली की चटनी
1 बड़ा चम्मच हरी चटनी (पुदीना और धनिया की)
1/2 छोटा चम्मच काला चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
गार्निश के लिए एक मुट्ठी धनिया पत्तियां
नींबू का एक निचोड़एक चुटकी एमएसजी
स्वाद के अनुसार एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर
बनाने की विधि
एक कड़ाही या पैन को हल्का गर्म करें। अब इसमें मुरमुरा डालें। हल्का भूनें 1-2 मिनट के लिए।
अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में भुना हुआ मुरमुरा, उबले हुए आलू, प्याज, टमाटर, खीरा और भुनी हुई मूंगफली मिलाएं।
इमली की चटनी, हरी चटनी, काली मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, एमएसजी और चाट मसाला डालें।
सब कुछ धीरे-धीरे मिलाएं जब तक अच्छी तरह मिल न जाए।ताजा धनिया पत्ती और नींबू का रस एड करें। अगर आपकाे तीखा पसंद है तो लाल मिर्च एड कर सकते हैं।





