लाइफ स्टाइल

BOILED EGG BENEFITS : बनाइये बॉडी को हेल्दी उबले हुए अंडे खाके

Ritisha Jaiswal
20 Jun 2024 3:57 AM GMT
BOILED EGG BENEFITS : बनाइये बॉडी को हेल्दी उबले हुए अंडे खाके
x
BOILED EGG BENEFITS FOR BODY :यह तो सब जानते हैं अंडों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। कई लोग अंडों को सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। खासकर फिटनेस फ्रिक FITNESS FREAK लोग उबले हुए अंडों को अपने डाईट DIET का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, उहले अंडों को कितनी देर में खा लेना चाहिए और कितनी देर तक इसे स्टोर STORE कर सकते हैं। अंडा पोषण और प्रोटीन PROTEIN से भरपूर होता है। ठंडा हो या गर्म अंडा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अंडे को ठीक तरीके से स्टोर करना चाहिए। रेफ्रिजरेट REFRIGERATE या फ्रीज करना चाहिए। लेकिन सवाल यह है, कि आपको उबले हुए अंडे कितनी देर में खा लेने चाहिए? ज्यादातर लोग नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं।
अंडा को उबालकर
तो कुछ लोग ऑमलेट खाना पसंद करते हैं।
उबले हुए अंडे खाने के कई फायदे हैं
सेहत के लिए अंडा अच्छा माना जाता है। यह कई सारे पोषक तत्व से भरपूर होता है। साथ ही साथ यह शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड) होते हैं। सख्त उबले हुए अंडे प्रोटीन और पोषक तत्व का अच्छा सोर्स हैं। नाश्ते से लेकर स्नैक्स तक में अंडा सबसे शानदार है।
उबले हुए अंडे को कितने देर में खा लेना चाहिए?
अंडे को ज्यादा वक्त तक फ्रेश रखने के लिए फ्रीज में रखा जाता है। अब सवाल यह उठता है कि उबले हुए अंडे को कितनी देर में खा लेना चाहिए? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सख्त उबले हुए अंडे को आप 5-7 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं और आराम से इसे खा सकते हैं। सेहत पर इसका कोई साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलेगा।
अंडों को उबालने के बाद अगर ज्यादा देर तक सेवन नहीं किया जा रहा, तो जरूरी है कि आप इसके छिलके को ना उतारें। क्योंकि ऐसा करने से अंडे की अंदरूनी परत खुल जाएगी और वह हवा के साथ खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में भी आ सकते हैं।
इस तरह से सुरक्षित रखा जा सकता है उबला हुआ अंडा
—जब आपने अंडे उबाल लिए हों तो इन्हें तुरंत ठंडे पानी में रख दें और ठंडा होने दें।
—जब यह ठंडे हो जाएं तो इन्हें एक सूखे कपड़े से पोछें।
—अब इन्हें आप सुरक्षित करने के लिए फ्रिज के अंदर रख सकते हैं। अगर आप इन्हें जल्दी ही फ्रीज में रख देते हैं तो यह खराब बैक्टीरिया BACTERIA के संपर्क में आने से बच जाते हैं। दरअसल जब उबले अंडों को 4 डिग्री से नीचे के तापमान पर रखा जाता है, तो इसमें बैक्टीरिया कम गति से बढ़ता है।
—उबले हुए अंडों को अधिक से अधिक केवल दो ही घंटे तक रूम टेम्परेचर में रहने दें। इसके बाद इन्हें फ्रिज में रख दें।
—अंडों को आप किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख सकते हैं। साथ ही इन्हें डोर में ना रख कर अंदर के शेल्फ में ही रखें। इससे इनका तापमान एक जैसा ही बना रहेगा। जबकि फ्रिज के दरवाजों पर रखने से इनका तापमान बार - बार बदल सकता है।
—उबले अंडों को फ्रिज में रखने से आपको इनमें से बदबू आ सकती है, जो हाइड्रोजन सल्फाइड की वजह से आ रही होती है। यह गैस तब भी बनती है जब अंडों को उबाला जाता है। लेकिन यह किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं होती। ध्यान रहे कि आप उन्हें फ्रिजर में ना रखें। ऐसा करने से यह अधिक सख्त हो जाएंगे और इनका स्वाद भी थोड़ा अजीब हो सकता है।
Next Story