- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सेहत से भरपूर होते हैं...
लाइफ स्टाइल
सेहत से भरपूर होते हैं काले अंगूर, जानें इनके सेवन से मिलने वाले फायदे
Mohammed Raziq
6 April 2024 5:52 PM IST

x
सभी के पसंदीदा फ्रूट्स की बात की जाएं, तो अंगूर का नाम जरूर लिया जाता हैं। किसी के भी सामने अंगूर पड़े हो, तो वो खुद को इन्हें खाने से नहीं रोक पाता हैं। बाजार में आमतौर पर हरे अंगूर देखने को मिलते हैं, लेकिन वहीँ काले अंगूर भी आते हैं। काले अंगूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है। आज इस कड़ी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह काले अंगूर के सेवन से सेहत को फायदे मिलेंगे। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...
इम्यूनिटी मजबूत बनती है
काले अंगूर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, काले अंगूर में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचाव होता है।
वजन घटाने में सहायक
काले अंगूर का नियमित रूप से सेवन करने में मदद मिलती है। वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को काले अंगूर जरूर खाना चाहिए। काला अंगूर खून में कोलेस्ट्रॉल निर्माण को रोककर वजन बढ़ने जैसी अन्य समस्याओं से भी बचाता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों के लिए काले अंगूर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। काले अंगूर में एंटी-डायबिटिक तत्व भी होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, काले अंगूर में रेसवेरेट्रॉल नामक केमिकल होता है, जो एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर में इंसुलिन लेवल को बढ़ने से रोकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो डॉक्टर की सलाह से काले अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
कैंसर से बचाव में मददगार
अंगूर का रस एंटी-म्यूटाजेनिक और एंटीऑक्सिडेंट गुणों का भंडार है। यह ब्रेस्ट कैंसर सहित सभी प्रकार के कैंसर से निपटने में बहुत प्रभावी हैं। यौगिक रेसवेराट्रोल एंटी-ऑक्सीडेंट और कुछ तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है जो कैंसर कोशिकाओं के ऊर्जा स्रोत को नष्ट करने में सक्षम हैं।
दिल को स्वस्थ रखे
काले अंगूर का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर में पोटैशियम और साइटोकेमिकल्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। नियमित रूप से काले अंगूर का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
Tagsसेहतभरपूरकाले अंगूरसेवनमिलनेफायदेHealthabundanceblack grapesconsumptionbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





