लाइफ स्टाइल

Beetroot Smoothie: शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगा ये हेल्दी ड्रिंक

Sarita
19 May 2025 6:28 AM IST
Beetroot Smoothie: शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगा ये हेल्दी ड्रिंक
x
Beetroot Smoothie:चुकंदर से बनी स्मूदी भी फायदेमंद होती है। दिन की शुरुआत अगर इससे की जाए तो पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसका सेवन खून को साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही खून में हीमोग्लोबिन के लेवल को भी बढ़ाता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वे यह हेल्दी ड्रिंक पीकर इसे बूस्ट कर सकते हैं। यह काफी टेस्टी भी होता है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है। यह बनाने के लिए दूध, शहद, लीची और ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है। दिन की शुरुआत इससे हो जाए तो क्या कहना। इसके नियमित सेवन से कई फायदे नजर आएंगे।
सामग्री (Ingredients)
चुकंदर कटा – 1/2 कप
दूध – 1 कप
लीची – 5-6
बादाम – 1 टेबल स्पून
शहद – 2 टी स्पून
आइस क्यूब्स – 4-5
विधि (Recipe)
- चुकंदर स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को लें और छिलनी की मदद से उसके ऊपर का छिलका हल्का सा उतार लें।
- इसके बाद चुकंदर के टुकड़े काट लें। अब बादाम और लीची के भी छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- स्मूदी बनाने के लिए सामान्य तापमान पर रखा दूध या फिर ठंडा दूध दोनों ही तरह का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- अब ब्लेंडर जार में चुकंदर के टुकड़े, लीची, बादाम के टुकड़े और दूध डालकर ब्लेंड करें।
- लगभग 1 मिनट तक ब्लेंड करने के बाद जार का ढक्कन खोलें और फिर स्मूदी में शहद मिलाएं।
- अब दोबारा स्मूदी को 1 मिनट तक ब्लेंड करें जिससे कि चुकंदर स्मूदी अच्छी तरह से स्मूद हो जाए।
- इसके बाद स्मूदी को सर्विंग ग्लास में डालें और ऊपर से 2-3 बर्फ के टुकड़े डाल दें।
- ठंडी-ठंडी चुकंदर स्मूदी सर्व करने के लिए तैयार हो चुकी है।
Next Story