- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Banana Cheela :बच्चों...
लाइफ स्टाइल
Banana Cheela :बच्चों को नाश्ते में दें हेल्दी केले का चीला
Sarita
30 March 2025 7:59 AM IST

x
Banana Cheela :अगर आप भी बच्चों के नाश्ते को लेकर परेशान हैं, तो चलिए हम आपकी इस परेशानी को दूर कर देते हैं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे हेल्दी नाश्ते की रेसिपी बता रहे हैं जिसको खाकर आपके बच्चे ऱोज आपसे उस नाश्ते की ही डिमांड करने लगेंगे।
केले का चीला बनाने के लिए सामग्री:
केले – 2
आटा- 1 कप
घी- 1 टेबल स्पून
दूध- ½ कप
शहद- 2 टेबल स्पून
ड्राई फ्रूट्स- 2 टेबल स्पून
मूंगफली – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर- ½ टेबल स्पून
केले का चीला बनाने का तरीका:
सबसे पहले केले को छील कर ब्लेंडर में डाल दें। अब इसमें दूध, ड्राई फ्रूट्स, मूंगफली डालें और अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और इसमें शहद मिला लें। अब इस पेस्ट में गेहूं का आटा धीरे-धीरे डालें और अच्छी तरह फेंटें। इसमें इलायची पाउडर भी डाल दें और बैटर तैयार कर लें।
अब एक नॉन स्टिक पैन या सिंपल तवा लें। इसे थोड़े से घी से चिकना करें और तवे पर एक थोड़ा सा बैटर डालें और इसे पतला चीला बनाने के लिए राउंड शेप दें।
अब दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें। ब्रेकफास्ट के लिए एनर्जी से भरपूर स्वादिष्ट केले का चीला बनकर तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।
TagsBananaCheelaनाश्तेहेल्दीकेलेचीला BananaBreakfastHealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





