- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bajra Kheer Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Bajra Kheer Recipe: बिना चीनी के ऐसे बनाए हेल्दी और टेस्टी बाजारे की खीर
Sarita
2 Oct 2025 11:22 AM IST

x
Bajra Kheer Recipe: बाजारे की खीर का नाम सुनकर चौंक गये होंगे आप. लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता है कि यह सेहत के लिये कितना फायदेमंद साबित हो सकता है.बाजरा में फाइबर और आयरन होता है.ऐसे में अगर आप इसकी खीर बनाकर खाते हैं तो सोचिये यह आपके लिये कितना लाभकारी साबित हो सकता है. आज हम आपके साथ बाजारे की खीर की रेसिपी को शेयर करने जा रहे हैं उसकी खास बात यह है कि हम इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं करेंगे ब्लकि गुड़ या शहद का इस्तेमाल कर इसकी मिठास बढ़ायेंगे. इससे यह खीर न सिर्फ स्वादिष्ट बनती है बल्कि डायबिटीज पेशेंट्स और फिटनेस कॉन्शस लोगों के लिए भी हेल्दी डेजर्ट बन जाती है. तो चलिये बनाते हैं आज हम बाजारे की खीर|
सामग्री:
बाजरा – ½ कप
दूध – 1 लीटर
गुड़ – ½ कप
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
ड्राय फ्रूट्स – स्वादानुसार
बनाने की विधि:
बाजरा धोकर 5–6 घंटे भिगो लें और दरदरा पीस लें.
दूध उबालकर उसमें बाजरा डालें.
धीमी आंच पर 20–25 मिनट पकाएं जब तक बाजरा नरम न हो जाए.
गैस बंद करके ठंडा होने पर गुड़ डालें और मिला लें.
इलायची और ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व करें|
TagsBajra Kheerहेल्दीटेस्टीबाजारेखीरBajra KheerhealthytastyBajra Kheer जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





