लाइफ स्टाइल

Baba Ramdev Tips: BP से लेकर डायबिटीज तक, इन बीमारियों को कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं बाबा रामदेव के ये टिप्स

Sarita
22 March 2025 8:09 AM IST
Baba Ramdev Tips:  BP से लेकर डायबिटीज तक, इन बीमारियों को कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं बाबा रामदेव के ये टिप्स
x
Baba Ramdev Tips: इन दिनों ब्लड प्रेशन और डायबिटीज जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. हर घर में इन बीमारियों से जुड़े मरीज मिल रहे हैं. इन समस्याओं का इलाज सही समय पर ना हो तो यह बीमारी कब आपके लिए जानलेवा बन जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा. बाबा रामदेव अपने वीडियोज में हमेशा कहते हैं कि शरीर ही हमारी दौलत है और हमें इसकी उचित देखभाल करनी चाहिए. उनके कुछ टिप्स फॉलो करने से आपको इस बीमारियों से आराम मिल सकता है|
बीपी नॉर्मल रखने के लिए आप इन चीजों का सेवन करें-
खजूर
खजूर में पोषक तत्व होते है. वहीं इसमें आयरन और नेचुरल शुगर मौजूद होती है. जिसको खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है. वहीं खजूर में हाई फाइबर होता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करता है|
किशमिश
किशमिश में फाइबर भरपूर होता है और यह एक हाई फूड शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मददगार होते हैं. फाइबर खाने से ब्लड में धीरे-धीरे शुगर छोड़ता है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है|
दालचीनी
दालचीनी में एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल तत्व होते हैं. इसमें सिनामिक एसिड जैसे बायोएक्टिव यौगिर भी पाए जाते हैं. जो कि इंसुलिन में सुधार और ब्लड शुगर लेवल के स्तर को कम करते हैं|
गाजर
गाजर में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो कि बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है जो इंसुलिन को बढ़ा सकती है. इसको खाने से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है|
डायबिटीज पर कंट्रोल रखने के लिए आप सुबह खाली पेट नीम और तुलसी के पत्ते चबाएं. जो कि शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. वहीं तुलसी को आयु्र्वेद में अद्धितीय महत्व प्राप्त है. इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है और आपका शरीर कई गंभीर बीमारियों से दूर रहता है. वहीं नीम के पत्ते खाने से खुजली नहीं होती है. इसके अलावा आप खीरा, करेला टमाटर का जूस और गिलोय के पत्ते भी खा सकते हैं|
Next Story