- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Baba Ramdev : जानिए...
लाइफ स्टाइल
Baba Ramdev : जानिए कौन सा योगासन दिल को स्वस्थ रखेगा और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाएगा
Sarita
11 July 2025 11:07 AM IST

x
Baba Ramdev : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकाल पाना एक चुनौती भरा काम हो गया है. प्रतिस्पर्धा की दौड़ में लोग इतने मशगूल है कि सेहत को भूल गए हैं जिसके चलते शरीर डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, थायरायड, ओबेसिटी जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जा रहा है. इन सभी बीमारियों की जड़ खराब दिनचर्या है. आप इन सब गंभीर रोगों की चपेट में ना आएं इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी रखना है. आज इस लेख में हम आपको बाबा रामदेव द्वारा सुझाए गए कुछ योगासनों (yogasan for healthy heart) के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपका हृदय स्वस्थ होगा और खराब कोलेस्ट्रॉल भी शरीर में जमा नहीं होने पाएगा|
बाबा रामदेव के योगासन दिल के लिए :
सूर्य नमस्कार :
सूर्य नमस्कार ऐसा योगासन है जो करने में बहुत आसान होता है. इस योगासन में 12 योग समाहित होते हैं जो शरीर के हर हिस्से को केंद्रित करते हैं. इसे आप हर दिन कर लेंगे 5 मिनट तक तो आपकी शरीर निरोगी रहेगी|
भुजंगासन:
भुजंगासन भी दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. इसको करने से ना सिर्फ आपकी रीढ़ की हड्डियां बल्कि पेट और दिल का स्वास्थ्य भी अच्छा होता है, इससे शरीर में लचीलापन आता है. वहीं , जिन लोगों को चक्कर आता है उनके लिए तो ये आसन रामबाण है|
आपको पता है इस आसन करने से दिल की रफ्तार अच्छी होती है. इसके अलावा इस आसन को करने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिससे यह मजबूत होती हैं. इस आसन को करने से तनाव, चिंता, घबराहट कम होती है और मस्तिष्क मजबूत होता है. इसको करने से गुस्सा भी कम आता है. पेट की चर्बी भी इस आसन को करने से गलती है|
दंडासन:
इस आसन को करने से भी आपके दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है. इससे आपके शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है. इस योगासन को आप 30 से 40 सेकेंड तक के लिए करें. यहां बताए गए योगासनों को अगर आप अपनी रूटीन में शामिल कर लेंगे तो बीमारियां आपके आस पास भी नहीं फटकेंगी|
TagsBaba Ramdevयोगासनदिलस्वस्थ Baba Ramdevyogasanahearthealthy जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





