- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Baba Ramdev Health...
लाइफ स्टाइल
Baba Ramdev Health Tips बाबा रामदेव ने बताए किडनी को स्वस्थ रखने के आसान उपाय
Sarita
21 May 2025 7:29 AM IST

x
Baba Ramdev Health Tips :किडनी हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में पानी के स्तर को बनाएं रखने का काम करता है. इस अंग से जुड़ी कई बीमारियां हैं और इससे जुड़े कई सवाल भी हैं. एक सवाल यह है कि किडनी लंबे समय तक कैसे ठीक रखा जाए. ऐसे में पतंजलि के सह-संस्थापक बाबा रामदेव ने किडनी को हेल्दी रखने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाकर किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है. आइए जानते हैं उनके उपायों के बारे में|
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं:
बाबा रामदेव के अनुसार, किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पानी पीना बहुत जरूरी है. नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करती है और शरीर को हाइड्रेटेड रखती है. पानी पीने से किडनी में पथरी का खतरा कम हो सकता है. साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है, जो किडनी के कामकाज के लिए बेहद जरूरी है|
वजन कम करें:
वजन को नियंत्रित या कम करके किडनी को स्वस्थ और बेहतर बनाया जा सकता है. इससे हार्ट को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. वजन कम करने से किडनी में जमा फैट कम होता है, जिससे किडनी बेहतर तरीके से काम कर पाती है|
बाबा रामदेव का कहना है कि रोजाना एक्सरसाइज न केवल आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि आपके किडनी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है. नियमित रूप से सुबह व्यायाम करने से आपकी किडनी स्वस्थ रहती है और किडनी से जुड़ी कई समस्याएं कम होती हैं. इसलिए आपको रोजाना सुबह पैदल चलना चाहिए, दौड़ना चाहिए, पानी में तैरना चाहिए, साइकिल चलाना चाहिए, योगा करना चाहिए और स्ट्रेचिंग करना चाहिए. इससे आप हेल्दी रहेंगे और आपका किडनी बेहतर तरीके से काम करेगा|
TagsBaba RamdevHealthबाबा रामदेवकिडनीस्वस्थउपाय Baba RamdevKidneyHealthyRemediesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





