- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Apple Murabba Recipe...
लाइफ स्टाइल
Apple Murabba Recipe :सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा सेब का मुरब्बा
Sarita
28 Nov 2025 7:30 AM IST

x
Apple Murabba Recipe : अगर आप भी सेब खा खा कर बोर हो चुके हैं तो सेब से कोई डिश बना सकते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं सेब के मुरब्बा की। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में यहां हम सेब का मुरब्बा बनाने की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।
सामग्री:
सेब – 4-5
चीनी – 1 कप
पानी – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/4 चमच
लौंग – 2-3
केसर – कुछ रेशे
नींबू का रस – 1 चमच
बनाने की विधि:
स्टेप 1
सबसे पहले सेबों को अच्छे से धोकर छील लें। फिर इन्हें कुछ देर के लिए छोड़ दें।
स्टेप 2
अब सेब पर नींबू का रस छिड़क दें, ताकि सेब काले न पड़ें।
स्टेप 3
एक कढ़ाई में 1/2 कप पानी और चीनी डालें। इसे मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। चीनी घुलने तक उसे हल्का उबालें।
स्टेप 4
अब इसमें सेब डालें और अच्छे से मिला लें। सेब को चाशनी में मिला कर उसे धीमी आंच पर पकने दें। 10-15 मिनट तक सेब को पकने दें ताकि वे सॉफ़्ट हो जाएं और चाशनी में अच्छे से समा जाएं।
स्टेप 5
जब सेब अच्छे से पक जाएं, तो उसमें इलायची पाउडर, लौंग और केसर डालें। अगर आप चाहें तो लौंग को निकाल भी सकते हैं, यह सिर्फ स्वाद के लिए है। अब इसे और 5 मिनट तक पकने दें।
स्टेप 6
जब चाशनी गाढ़ी हो जाए और सेब अच्छे से मुरब्बा के रूप में पक जाएं, तो गैस बंद कर दें। अब आपका सेब का मुरब्बा तैयार है।
Next Story





