छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मध्यप्रदेश में जनसम्पर्क अधिकारियों के कलमबंद हड़ताल को दिया पूर्ण समर्थन

Shantanu Roy
28 Nov 2025 12:35 AM IST
छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मध्यप्रदेश में जनसम्पर्क अधिकारियों के कलमबंद हड़ताल को दिया पूर्ण समर्थन
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने मध्यप्रदेश जनसम्पर्क विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा से की गई नियुक्ति के विरोध में मध्यप्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उठाए गए कलमबंद हड़ताल के कदम को पूर्ण समर्थन प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि संघ का यह स्पष्ट मत है कि जनसम्पर्क एक विशिष्ट एवं विशेषज्ञता-आधारित संवर्ग है, जिसमें उच्च पदस्थापना केवल अनुभवी एवं प्रशिक्षित पीआर कैडर के अधिकारियों को ही दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग के अपरसंचालक के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को नियुक्त करने का निर्णय न केवल जनसम्पर्क संवर्ग की स्थापित परंपराओं के विपरीत है, बल्कि विभागीय कार्यकुशलता, पेशेवर मानकों और संवर्गीय स्वायत्तता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। अध्यक्ष तंबोली ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग की प्रकृति मूलतः विशेषज्ञतापूर्ण है, जहाँ रणनीतिक संचार, मीडिया प्रबंधन, जनभावना विश्लेषण एवं सरकारी नीतियों के प्रभावी प्रसार जैसी जिम्मेदारियाँ गहन अनुभव और तकनीकी दक्षता की मांग करती हैं। ऐसे में अन्य सेवाओं से प्रतिनियोजन अथवा प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई नियुक्तियाँ संवर्ग की मूल भावना को कमजोर करती हैं और विभागीय मनोबल को आहत करती हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी जिस कारण से विरोध और कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं, वे कारण पूर्णतः उचित और संवर्गीय गरिमा के अनुरूप हैं। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन करता है। संघ का मानना है कि वरिष्ठ पदों पर पीआर कैडर के अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से विभागीय निरंतरता, कार्यकुशलता, पेशेवर गुणवत्ता और संस्थागत मनोबल सुदृढ़ होता है। छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने आशा व्यक्त की है कि इस विषय पर आवश्यक संवेदनशीलता और गंभीरता से विचार कर जनसम्पर्क संवर्ग की विशिष्ट प्रकृति, परंपरा और पेशेवर मानकों को सुरक्षित रखा जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघमध्यप्रदेश जनसम्पर्क विभागराज्य प्रशासनिक सेवानियुक्ति विरोधकलमबंद हड़तालपीआर कैडरवरिष्ठ पदस्थापनाअनुभवी अधिकारीप्रशिक्षित अधिकारीविभागीय कार्यकुशलतापेशेवर मानकसंवर्गीय स्वायत्ततारणनीतिक संचारमीडिया प्रबंधनजनभावना विश्लेषणसरकारी नीतियों का प्रसारप्रतिनियुक्तिविभागीय मनोबलविशेषज्ञतापूर्ण संवर्गपरंपरा संरक्षणसंवर्गीय गरिमानियुक्ति नीतिविरोध समर्थनअधिकारी संघसंस्थागत निरंतरतापेशेवर गुणवत्तातकनीकी दक्षतासंवेदनशीलतागंभीरताविभागीय निरंतरताकार्यकुशलताChhattisgarh Public Relations Officers AssociationMadhya Pradesh Public Relations DepartmentState Administrative ServiceAppointment ProtestPen Down StrikePR CadreSenior PostingExperienced OfficersTrained OfficersDepartmental EfficiencyProfessional StandardsCadre AutonomyStrategic CommunicationMedia ManagementPublic Sentiment AnalysisDissemination of Government PoliciesDeputationDepartmental MoraleSpecialized CadreTradition PreservationCadre DignityAppointment PolicyProtest SupportOfficers AssociationInstitutional ContinuityProfessional QualityTechnical CompetenceSensitivitySeriousnessDepartmental ContinuityEfficiencyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story