छत्तीसगढ़
चाकूबाजों, गुंडों की एक साथ पुलिस ने ली परेड, 33 बदमाशों पर हुई कार्रवाई
Shantanu Roy
28 Nov 2025 12:09 AM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने गुरुवार तड़के आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों पर सख्ती बढ़ाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया। सुबह ठीक 4 बजे से 7 बजे तक जिले के सभी थानों और चौकियों में एक साथ चाकूबाजों, गुंडा तत्वों और निगरानी बदमाशों की औचक चेकिंग की गई। जिला पुलिस के अनुसार, अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में जिलेभर में रहने वाले 14 चाकूबाज, 220 गुंडा बदमाश और 106 निगरानी बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाशी, सत्यापन और पूछताछ की गई। अभियान का फोकस उन तत्वों पर था, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है और जो कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं।
पुलिस टीमों ने सुबह-सुबह घरों और ठिकानों में जाकर बदमाशों की मौजूदगी की जांच की। कई स्थानों पर पुलिस की आकस्मिक दबिश देखकर बदमाशों में हड़कंप मच गया। सभी को सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहें और सामाजिक जीवन जीने का प्रयास करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि अपराधियों को मनोवैज्ञानिक रूप से नियंत्रित करने और उन्हें सतर्क रखने की नीति का हिस्सा है।
अभियान के दौरान विभिन्न थानों द्वारा कुल 33 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। इनमें नेवई से 3, पुरानी भिलाई से 5, कुम्हारी से 4, उतई से 3, रानीतराई से 9, अमलेश्वर से 4, तथा जामगांव एवं नंदिनी नगर से 2 बदमाश शामिल हैं। इन सभी 33 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर बाउंड ओवर कराया गया है, जिससे भविष्य में उनके खिलाफ किसी भी अपराध की स्थिति में कड़ी कार्रवाई संभव हो सके। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि चेकिंग के दौरान जिलेभर में कुल 11 चाकूबाज, 211 गुण्डा बदमाश और 94 निगरानी बदमाशों की विस्तृत सत्यापन प्रक्रिया की गई और सभी को आवश्यक समझाइश दी गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





