छत्तीसगढ़
CG BREAKING: मेडिकल स्टोर में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
27 Nov 2025 6:05 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मंगलवार देर रात रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। मानव मंदिर चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर में घुसकर बदमाश महफूज़ खान ने युवक अनूप यादव पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बेरहमी से वार करता दिख रहा है। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर की रात करीब 11:05 बजे आरोपी महफूज़ खान मेडिकल स्टोर में आया और वहां मौजूद अनूप यादव पर चाकू से लगातार कई वार कर दिए। हमले की वजह दोनों के बीच चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोपी वार करते हुए इतना बेरहम था कि अनूप यादव कुछ ही सेकंड में लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर के कर्मचारियों को चाकू दिखाकर धमकाया और वहां से फरार हो गया। कर्मचारी तुरंत पुलिस को सूचना देने पहुंचे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई — 7 मिनट में पहुंची टीम
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा, जो उसी समय कॉम्बिंग गश्त पर थे, महज 7 मिनट में पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनूप यादव को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां 5 डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
15–20 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
हमले के कुछ ही मिनटों बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया और 15–20 मिनट के भीतर आरोपी महफूज़ खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पीड़ित अनूप यादव पर भी 5 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं, जिससे मामला आपसी पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
एसपी अंकित शर्मा ने आधी रात किया निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए रात 12 बजे पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा स्वयं मानव मंदिर चौक पहुंचीं और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाए ताकि आरोपी को जल्द से जल्द कठोर सजा मिल सके। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को आज न्यायिक रिमांड में पेश किया जाएगा और पूरा प्रयास होगा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर त्वरित सजा दिलाई जाए। राजनांदगांव पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, मौके पर तेज कार्रवाई और कुछ ही मिनटों में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शहर में पुलिस की जमकर सराहना हो रही है।
Tagsराजनांदगांव हमलामेडिकल स्टोर चाकू हमलामहफूज़ खान गिरफ्तारीअनूप यादव घायलमानव मंदिर चौक घटनाराजनांदगांव पुलिस कार्रवाईदेर रात हमलाताबड़तोड़ वारआपराधिक रिकॉर्डएडिशनल एसपी राहुल देव शर्माएसपी अंकित शर्मा निरीक्षणफास्ट ट्रैक कोर्टछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजराजनांदगांव ताजा खबरRajnandgaon attackmedical store knife attackMahfooz Khan arrestedAnoop Yadav injuredManav Mandir Chowk incidentRajnandgaon police actionlate night attackrapid attackscriminal recordAdditional SP Rahul Dev SharmaSP Ankit Sharma inspectionfast track courtChhattisgarh crime newsRajnandgaon latest newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





