- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Amla Water Benefits:...
लाइफ स्टाइल
Amla Water Benefits: रोजाना आंवला पानी पीने से होंगे फायदे,जानिए कब और कैसे करें सेवन
Sarita
23 Feb 2026 9:35 AM IST

x
Amla Water Benefits: अगर आप भी अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं तो रोज आंवला के पानी का सेवन करना आपके लिये बेहद फायदेमंद हो सकता है.इसके सेवन से न केवल आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि त्वचा, बाल और पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होता है. जानिए कब और कैसे आंवला के पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है|
आंवले का पाउडर और गर्म पानी का मिश्रण:
अगर आप हर दिन सुबह खाली पेट गर्म पानी में आंवले का पाउडर मिलाकर पीते हैं तो यह शरीर में ताजगी और ऊर्जा का संचार करता है. इस मिश्रण से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है जिससे हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं. साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है|
आंवला का सेवन कैसे करें:
रोजाना सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच आंवले का पाउडर मिलाकर पीने से शुरुआत करें. इसे नियमित रूप से करने से न केवल आपकी रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ेगी बल्कि आपको त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलेगी|
फायदे:
इम्यूनिटी बूस्ट: आंवला में मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और आपको सर्दी-खांसी जैसी छोटी बीमारियों से बचाता है.
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: यह त्वचा को निखारता है और बालों को भी मजबूती प्रदान करता है।
पाचन में सुधार: आंवला पाचन क्रिया को ठीक करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है.
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर: आंवला के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं|
TagsAmla WaterBenefitsआंवला पानीफायदेAmla Water Benefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





