- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Amla-Ginger Juice: ...
लाइफ स्टाइल
Amla-Ginger Juice: इम्युनिटी बढ़ाने के अलावा कई मोर्चों पर शरीर का ख्याल रखता है यह हेल्दी ड्रिंक
Sarita
16 Jun 2025 7:13 AM IST
Amla-Ginger Juice: यह टीनएजर्स की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसे नियमित तौर पर पीने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ अपने दिन की हेल्दी शुरुआत करनी चाहिए। वैसे इसे दिन में किसी भी वक्त पिया जा सकता है। आप भी अगर यह बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। स्वाद पर गौर करें तो भी यह आपको निराश नहीं करेगा। हालांकि हमारा मानना है कि खाने में कुछ ऐसी चीजें भी शामिल होनी चाहिए जिनमें स्वाद से ज्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जाए।
सामग्री (Ingredients)
आंवला के टुकड़े – 1/2 कप
अदरक कटी – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले आंवला लें और उसे पानी में डालकर अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद चाकू की मदद से आंवला काट लें और उसकी गुठलियों को अलग कर दें।
- अब कटे हुए आंवला के टुकड़े एक बाउल में रख दें। इसी तरह अदरक को लें और उसे भी साफ कर लें। इसके बाद अदरक के भी मोटे-मोटे टुकड़े काटकर एक बाउल में रख दें।
- अब मिक्सर जार में आंवला टुकड़े और कटी हुई अदरक डाल दें। इसके बाद जार में एक चौथाई कप पानी डालें और मिक्सर जार का ढक्कन लगाकर उसे पीसें।
- आंवला-अदरक को तब तक ब्लेंड करना है जब तक कि मिश्रण अच्छी तरह से स्मूद न हो जाए।
- इसके बाद तैयार मिश्रण को एक गहरे बाउल में डालकर छन्नी की मदद से छान लें।
- अब तैयार जूस को सर्विंग गिलास में डालें और उसमें चुटकीभर नमक डालकर चम्मच की मदद से घोल लें। तैयार है आंवला-अदरक जूस।
Next Story







