- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Amla Face Pack : आंवले...

x
Amla Face Pack : आंवला पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसी के साथ आंवला में बड़ी मात्रा में विटामिन C मौजूद होता है जो त्वचा को अंदर से रिपेयर कर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप कम खर्च और बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट लगाए बेदाग, निखरी और चमकदार त्वचा चाहते हैं तो आंवला का फेस पैक लगाकर ट्राई कर सकते हैं. इस आर्टिकल में जानिए आंवला का फैस पैक कैसे बनाएं और इसके फायदे के बारे में|
आंवला फेस पैक कैसे तैयार करें?
फेस पैक लगाने के लिए आप घर पर बने होममेड आंवला पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आंवला को धोकर टुकड़ों में काट लें और माइक्रोवेव में सुखाकर इसका पाउडर बना सकते हैं. इसके बाद फेस पैक बनाने के लिए आप आंवले के पाउडर में गुलाब जल और हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं|
आंवला फेस पैक लगाने के क्या फायदे होते हैं?
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C मौजूद होता है जो चेहरे को गहराई से पोषण देता है. यह डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करता है जिससे चेहरा चमकदार दिखता है. साथ ही आंंवले का फेस पैक नियमित रूप से इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे और झूर्रिया भी कम करने में मदद मिलती है. यह चेहरे से टैनिंग और डलनेस दूर करके स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है|
आंवला का फेस पैक कैसे लगाएं?
सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद हल्के नम चेहरे पर आंवला का फेस पैक लगाएं. इसे 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ें और साफ पानी से धोएं.
आंवला का फेस पैक कितनी बार लगाना चाहिए?
हफ्ते में कम से कम दो बार आंवला पाउडर लगाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. यह चेहरे पर मौजूद कालापन और दाग धब्बे को दूर कर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है. यह फेस पैक लगाने से चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है और चेहरे से पिगमेंटेशन दूर करने में मदद करता है|
TagsAmlaFace Packआंवलेचमकदारत्वचाAmla Face Pack: Amlaglowing skinजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





