लाइफ स्टाइल

मुंह में मिठास घोलने के साथ ही सेहत बनाता हैं खजूर, शरीर को मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे

SANTOSI TANDI
20 March 2024 8:27 AM GMT
मुंह में मिठास घोलने के साथ ही सेहत बनाता हैं खजूर, शरीर को मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे
x
जब भी कभी सेहत बनाने की बात आती हैं तो आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हैं। ऐसा ही एक आहार हैं खजूर जिसे सुपरफूड में शामिल किया गया हैं। खजूर में कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है। खजूर में पोषक तत्वों का इतना भंडार है कि इसको वंडर फ्रूट भी मान सकते हैं। खासतौर पर पुरुषों को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। खजूर हमारी सेहत के लिए इतन फायदेमंद है कि इसका आयुर्वेदिक उपचार में भी ख़ास इस्तेमाल किया जाता है। खजूर का नियमित सेवन करने से शरीर को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...
वजन बढ़ाने के लिए
अगर आप अंडरवेट हैं तो खजूर का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन होते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं तो हर रोज चार से पांच खजूर खाना शुरू कर दीजिए।
ब्रेन हेल्थ के लिए
ब्रेन हेल्थ के लिए भी खजूर का सेवन फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी और कोलीन पाया जाता है, जो स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसका नियमित रूप से सेवन अल्जाइमर जैसे न्यूरोडिजेनेरेटिव रोगों के लक्षणों को कम करेगा।
गठिया की समस्या में राहत
अगर आप गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको खजूर का सेवन करना चाहए। खजूर खाने से गठिया के कारणों और लक्षणों से छुटकारा मिलता है। खजूर में पाए जाने वाले खनिज में हड्डियों से संबंधित समस्याओं को रोकने की क्षमता होती है। इसके लिए आप खजूर के तेल से गठिया प्रभावित क्षेत्र की मालिश कर सकते हैं या फिर आप इसे गर्म दूध के साथ भी ले सकते हैं। अगर आप इसे दूध के साथ लेना चाहते हैं तो आप इसके साथ गाय का घी भी ले।
कब्ज से मिलती हैं राहत
जिन लोगों को अपच या कब्ज की समस्या है उन्हें खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया सही बनी रहती है। हर रात चार खजूर पानी में डालकर रख दीजिए और सुबह उठकर इसे खाइए। आपको कुछ ही वक्त में फायदा नजर आने लगेगा।
पाचन तंत्र बनाए मजबूत
पुरुषों में खजूर के सेवन से पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से मल त्याग को बढ़ावा देने और कब्ज को कम करने में सहायक होता है। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट की समस्याओं में आराम मिलता है।
Next Story