- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Almond Banana...
लाइफ स्टाइल
Almond Banana Smoothie: जल्द से जल्द इस हेल्दी ड्रिंक से जुड़ें
Sarita
7 Jun 2025 7:00 AM IST

x
Almond Banana Smoothie: समर सीजन में तो खास तौर पर इसका महत्व बढ़ जाता है। ये दिमाग में भी तरावट लाती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आप अगर अपनी सेहत को लेकर सतर्क हैं और कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते तो इस डिश से जल्द से जल्द नाता जोड़ लें। इसका सेवन करने पर आपको फायदे ही फायदे नजर आएंगे। यह हेल्दी ड्रिंक स्वाद में भी सबको मात देता है।
सामग्री (Ingredients)
बादाम छिले हुए – 4-5
केला कटा हुआ – 1 कप
दूध ठंडा – डेढ़ कप
वनिला एसेंस – 1/2 टी स्पून
खजूर बीज निकाले हुए – 2
आइस क्यूबस – 3-4 (वैकल्पिक)
विधि (Recipe)
- सबसे पहले बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद अगले दिन बादाम के छिलके उतार लें।
- इसके बाद केले के छिलके उतारकर उसके टुकड़े काट लें। अब दो खजूर लें और उनके बीज निकालकर टुकड़े काट लें।
- इन सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्सर जार में डाल दें। इसके बाद जार में ठंडा दूध और वनिला एसेंस डालकर सभी सामग्रियों को स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
- सभी सामग्रियों को तब तक ब्लेंड करना है जब तक कि स्मूदी सॉफ्ट और झागदार न हो जाए। इसके बाद बादाम-केला स्मूदी को एक बर्तन में निकाल लें।
- अब बर्तन में 3-4 आइस क्यूब्स डालें और स्मूदी को थोड़ी देर के लिए छोड़़ दें जिससे अच्छी तरह से ठंडी हो सके। अब सर्विंग ग्लास में ठंडी-ठंडी स्मूदी डालें और सर्व करें।
TagsAlmondBananaSmoothieहेल्दीड्रिंक AlmondHealthyDrinkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





