लाइफ स्टाइल

आयुर्वेद के अनुसार हेल्दी रहने के लिए रात को नहीं खानी चाहिए ये चीजें

Mohammed Raziq
20 Sept 2023 7:12 AM IST
आयुर्वेद के अनुसार हेल्दी रहने के लिए रात को नहीं खानी चाहिए ये चीजें
x
नहीं खानी चाहिए ये चीजें
आयुर्वेद में खाने-पीने के समय, मात्रा और प्रकृति पर बहुत ध्यान दिया जाता है। हमारे शरीर में तीनों दोषों वात-पित्त और कफ के सही बैलेंस पर जोर दिया जाता है। इन तीनों दोषों के आधार पर व्यक्ति के शरीर की प्रकृति तय की जाती है और उसी अनुसार खाने की कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वहीं, कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। खासकर, आप किस समय क्या चीज खा रही हैं, इसका भी सेहत पर असर होता है। हेल्दी रहने के लिए रात के समय कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और इस फील्ड में उन्हें लगभग 17 सालों का अनुभव है।
रात में नहीं खाना चाहिए दही
आयुर्वेद के अनुसार, रात में दही खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप रात को दही खाती हैं, तो इससे शरीर में कफ दोष बढ़ सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को अस्थमा, जुकाम, खांसी अधिक रहती है यह उनके श्वसन मार्ग में अवरोध पैरा कर सकता है, इसलिए रात को दही न खाएं।
खाने-पानी की ठंडी चीजें
रात के वक्त अगर आप खाने-पीने की ठंडी चीजें खाती हैं, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। ठंडी ड्रिंक्स और फूड्स रात के वक्त खाने से शरीर में तीनों दोषों का बैलेंस बिगड़ सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दें।
रात को नहीं खाएं फल और सलाद
एक्सपर्ट के मुताबिक, रात को कच्चे फल और सलाद नहीं खाना चाहिए। ये पचाने में हैवी होते हैं और अगर आप रात को इन्हे खाते हैं, तो डाइजेशन खराब हो सकता है। इन चीजों में पानी भी अधिक होता है और इसलिए पेट फूलने और ब्लोटिंग जैसी समस्या भी हो सकती है।
रात के वक्त न खाएं भारी खाना
आजकल लोग डाइटिंग के नाम पर रात को हल्का खाना खाते हैं, लेकिन आयुर्वेद हमेशा से ही रात को हल्का खाने की सलाह देता है। आयुर्वेद के अनुसार, रात को अगर आप भारी डिनर लेती हैं, तो इसे पचाना मुश्किल होता है, इसलिए सूरज डूबने के बाद डिनर लाइट लेना चाहिए।
रात को न पिएं चाय और कॉफी
एक्सपर्ट के मुताबिक रात के वक्त आपको कैफीन ड्रिंक्स यानी चाय-कॉफी से दूर रहना चाहिए। इससे अनिद्रा और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। नींद न आने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए रात के वक्त चाय और कॉफी को अवॉइड करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story