- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Aam Panna Recipe: घर...
लाइफ स्टाइल
Aam Panna Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी आम पन्ना, जानें रेसिपी और फायदे
Sarita
25 May 2025 9:58 AM IST

x
Aam Panna Recipe:आम टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है, जो कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। इस वजह से इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। कई लोग इसे अपनी डाइट में वजन बढ़ाने के लिए भी शामिल करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी आम का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए घर पर ही हेल्दी और टेस्टी आम पन्ना आसान तरीके से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी और इसके फायदे|
आम पन्ना बनाने की विधि:
1. सबसे पहले एक पैन में 3 कच्चे आमों को पानी के साथ लगभग 15 से 20 मिनट तक के लिए उबालें, जब तक कि वे अंदर से नरम न हो जाएं।
2. अब आमों को पानी से निकालकर ठंडा होने दें और फिर उन्हें छील लें।
3. इसके बाद गुठली से गुदे को अलग करें और गुदे को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
4. एक जार लें, उसमें आम का पेस्ट डालें, 2 चम्मच चीनी, ½ चम्मच नमक, ½ चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच जीरा पाउडर, ¼ चम्मच काला नमक और स्वादानुसार चाट मसाला डालें। अब चीनी के घुलने तक चम्मच की मदद से मिलाएं।
5. अब पन्ना के एक हिस्से को गिलास में डालें और ठंडा पानी मिलाएं। ताजे पुदीने के पत्तों से गार्निश करें और परोसें।
क्या होते हैं इसके फायदे?
पाचन में सुधार करता है:
आम में विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है और यह आंत को साफ करने में मदद करता है, जिससे पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। फाइबर से भरपूर आम पन्ना पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करता है। इससे अपच, गैस और पेट की जलन से राहत मिलती है।
बीमारियों से लड़ने में मदद करता है:
गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया के इंफेक्शन से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आम पन्ना साइट्रिक, ऑक्सालिक और मैलिक एसिड से भरपूर होता है, जो हेल्दी बैक्टीरिया को एक्टिव करता है। यह इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है और आंतों के एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है।
आम विटामिन ए से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से आंखों की कई समस्याएं दूर रहती हैं, जैसे कि सूखी आंखें, मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, आपकी आंखों की रोशनी लंबे समय तक बरकरार रहती है।
TagsAam Pannaस्वादिष्टहेल्दीआम पन्नाdelicioushealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





