जॉब अलर्ट

तबाही के साथ जान लेने पर उतरी बरसात, मंडी में घर जमींदोज

Shantanu Roy
16 Sept 2025 3:39 PM IST
तबाही के साथ जान लेने पर उतरी बरसात, मंडी में घर जमींदोज
x
Market. मंडी। मंडी जिला में भारी बारिश का कहर जारी है, जिसके चलते बारिश के साथ-साथ जहां भू-स्खलन के कारण मार्ग बंद हो रहे हैं। भूमि धंसने से मकानों को खतरा बरकरार है। इसी कड़ी में जिला के ग्राम पंचायत जुकैण के मतेहड़ी गांव में रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बलबीर के पुराने मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कमरे में बुजुर्ग महिला सो रही थीं, जो मलबे की चपेट में आ गई। हादसे के समय मकान के ऊपरी हिस्से में एक छोटी बच्ची पढ़ाई कर रही थी। जैसे ही मकान का हिस्सा गिरा, बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए नीचे छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली।
Next Story