भारत
पुलिस ने हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया
jantaserishta.com
16 Sept 2025 2:39 PM IST

x
बड़ी सफलता.
मोगा: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 275 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
डीएसपी सुख अमृतपाल सिंह रंधावा ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम सोमवार को गश्त पर थी, तभी एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नशा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही हेरोइन और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह और बलविंदर सिंह के रूप में हुई। दोनों आरोपी मोगा के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी रंधावा ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों को नशे की यह खेप कहां से मिली और इसका नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला है।
इससे पहले, फरीदकोट जिले की सदर थाना पुलिस ने 9 सितंबर को 12.1 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई दो हफ्ते से अधिक समय तक चले सुनियोजित अभियान का हिस्सा थी। हेरोइन झारीवाला गांव से बरामद की गई, जो संभवतः पाकिस्तान से ड्रोन या गुप्त तरीकों से लाई गई थी। तस्करों के मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किए गए।
पंजाब पुलिस की ओर से की जा रही ये कार्रवाईयां पंजाब को नशा मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के 'युद्ध नशा विरुद्ध' अभियान का हिस्सा है। मार्च 2025 से अब तक इस अभियान में 17,957 मामले दर्ज किए गए, 27,796 तस्कर गिरफ्तार हुए और 1,129 किलोग्राम हेरोइन सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
Tagsपंजाबमोगा पुलिसहेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कियाPunjabMoga Policearrested two drug smugglers with heroin
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





