Xiaomi: Mi Watch Color Sports एडिशन हुआ लॉन्च, ब्लड , ऑक्सीजन के साथ ही मिलेंगे कई खास फीचर्स

Xiaomi ने अपने वियरेबल सेगमेंट में एक नया डिवाइस शामिल करते हुए 'Mi Watch Color Sports Edition' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

Update: 2020-10-20 11:09 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Xiaomi ने अपने वियरेबल सेगमेंट में एक नया डिवाइस शामिल करते हुए 'Mi Watch Color Sports Edition' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में आपको 117 स्पोर्ट्स मोड्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इस डिवाइस का वजन बेहद कम है और यूजर्स इसे एक या दो नहीं बल्कि कई अलग कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ​Mi Watch Color Sports Edition की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से...

Mi Watch Color Sports Edition: कीमत और उपलब्धता

Mi Watch Color Sports Edition को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। वहां इस डिवाइस की कीमत CNY 699 यानि लगभग 7,700 रुपये है। यूजर्स इसे एलिगेंट ब्लैक, स्पेस ब्लू और आइवरी कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। यह डिवाइस प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है और इसकी सेल 21 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, भारत में यह डिवाइस कब लॉन्च होगा, इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह स्मार्टवॉच भारत में भी दस्तक दे सकती है। 

Tags:    

Similar News

-->