Ukraine Crisis: यूक्रेन से शिफ्ट होगी इंडियन एंबेसी, मोदी सरकार ने लिया ये फैसला

Update: 2022-03-13 10:49 GMT

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते यहां पर हालात बेहद खराब हो गए हैं। इसको देखते हुए यूक्रेन स्थित इंडियन एंबेसी को यहां की राजधानी कीव से शिफ्ट कर दिया गया है। इंडियन एंबेसी को अस्थायी तौर पर पोलैंड रीलोकेट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि यूक्रेन में युद्ध के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से पर भी लगातार हमला हो रहा है। पश्चिमी यूक्रेन में स्थित सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर हुए रूसी हवाई हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं 57 अन्य घायल हुए हैं। इस रूसी हमले से युद्ध पोलैंड सीमा के करीब तक पहुंच गया है। इससे पहले रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने चेताया था कि विदेशों से यूक्रेन को मिलने वाले सैन्य साजो-सामान को मॉस्को निशाना बनाएगा।

वहीं ल्वीव प्रांत के गवर्नर मक्सिम कोजित्स्काई ने कहा कि रूसी बलों ने ल्वीव शहर के उत्तर-पश्चिम में 30 किलोमीटर दूर स्थित यावोरिव सैन्य ठिकाने पर कम से कम 30 क्रूज मिसाइल दागीं। ये सैन्य अड्डा पोलैंड सीमा से 35 किलोमीटर दूर यूक्रेनी क्षेत्र में स्थित है। अधिकारियों का कहना है कि रूसी सैनिकों ने पश्चिमी यूक्रेनी शहर इवानो-फ्रेंक्विस्क स्थित हवाई अड्डे पर भी गोलीबारी की है। मेयर रुस्लान मार्टसिंकिवि ने कहा कि ऐसे हमले करके रूस डर और अराजकता पैदा करना चाहता है।
Full View


Tags:    

Similar News

-->