Pixel Watch 5 में मिल सकते हैं चार खूबसूरत कलर! रेंडर्स में दिखा डिजाइन
नई दिल्ली: Pixel Watch 5 कंपनी की अगली स्मार्टवॉच होगी जिसके रेंडर्स लीक हो गए हैं। इनमें स्मार्टवॉच का पहला लुक सामने आया है। स्मार्टवॉच कई खूबसूरत रंगों में नजर आई है। साथ ही इसमें फ्रेश डिजाइन कंपनी ने नहीं दिया है, और कथित तौर पर यह पुरानी जेनरेशन से मिलती है। संभावना है कि कंपनी इसे अगस्त के दूसरे हफ्ते में लॉन्च करने जा रही है। 41mm और 45mm के डायल साइज में इसे पेश किया जा सकता है। इसी के साथ कई और फीचर्स का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Pixel Watch 5 के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। स्मार्टवॉच को कंपनी 41mm और 45mm केस साइज में पेश कर सकती है। टिप्स्टर OnLeaks ने Tide Chart के साथ मिलकर रेंडर्स को पोस्ट किया है। इसमें चार खूबसूरत रंग नजर आ रहे हैं। डिजाइन में कंपनी ने खास बदलाव नहीं किया है। Pixel Watch 4 जैसे डिजाइन में ही यह नजर आ रही है। डायल पर कर्व्ड ग्लास नजर आ रहा है। चार्जिंग पिन साइड में दी गई हैं।
Pixel Watch 5 में दो वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं जिसमें 41mm और 45mm के साथ एक Wi-Fi वेरिएंट होगा। जबकि दूसरा LTE वेरिएंट होगा। 41mm वेरिएंट Dark Anthracite, Natural Silver, Pyrite, और Warm Gold में बताया गया है। जबकि 45mm वेरिएंट Dark Anthracite, Natural Silver, Pyrite में पेश किया जा सकता है।
Pixel Watch 5 में ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Wear OS 7 देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इस जेनरेशन को कंपनी बड़ी बैटरी के साथ उतार सकती है। इसकी प्राइसिंग को लेकर भी इशारा दिया गया है। कहा गया है कि यह लगभग 4500 रुपये की कीमत के आसपास पेश की जा सकती है। Pixel Watch 5 का लॉन्च नजदीक कहा गया है। संभावित रूप से इसे कंपनी 12 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। हालांकि किसी भी तरह की अधिकारिक पुष्टि स्पेसिफिकेशंस और कलर्स को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से नहीं की गई है।