नई दिल्ली: OnePlus 16 लॉन्च से पहले अपने फीचर्स को लेकर खूब चर्चा बटौर रहा है। फोन के डिस्प्ले को लेकर खुलासा हुआ है कि यह Samsung पैनल को भी टक्कर दे सकता है। फोन में कस्टम डिस्प्ले पैनल आने की बात सामने आई है। यह नए मैटिरियल से बना बताया गया है जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले पावर की खपत बहुत कम करेगा। इसका सीधा असर फोन की बैटरी लाइफ पर पड़ेगा। यानी नए डिस्प्ले फोन का बैटरी बैकअप काफी हद तक बढ़ सकता है। आइए जानते हैं OnePlus 16 में क्या होने वाला है खास।
OnePlus 16 के लॉन्च में अब बहुत अधिक समय नहीं रह गया है। फोन को लेकर आए दिन लीक्स सामने आ रहे हैं जिसमें इसके डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा आदि के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो रहा है। अब डिस्प्ले को लेकर जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo (via) पर अहम बातें कही हैं। OnePlus 16 में कस्टम डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कथित तौर पर फोन में नया पैनल मिलेगा जो कि BOE X4 लाइट-एमिटिंग मैटिरियल से बना बताया गया है।
यह डिस्प्ले तुलनात्मक रूप से X3 मैटिरियल से बने पुराने मॉडलों की अपेक्षा बहुत कम बैटरी की खपत करेगा। इसी के साथ डिस्प्ले के बेजल्स बहुत अधिक पतले रहने वाले हैं। फोन में कंपनी ने 185Hz का रिफ्रेश रेट कंफर्म किया है। कंपनी फोन में कई ऐसे फीचर्स भी दे सकती है जो गेमर्स को बहुत लुभाने वाले होंगे।
टिप्स्टर ने कहा है कि नया X4 पैनल Samsung को भी टक्कर देगा। इसके M सीरीज के स्मार्टफोन्स को यह कड़ी टक्कर देने वाला है। फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट गेमिंग के लिहाज से बहुत उपयोगी होने वाला है। फोन में दो गेमिंग फीचर्स की पुष्टि हुई जिसमें Fengchi गेमिंग इंजन, और ई-स्पोर्ट्स ट्रिपल कोर टेक्नोलॉजी शामिल है।
OnePlus 16 Specifications (Expected)
OnePlus 16 में 6.78 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। अपकमिंग फोन में 9000mAh की बैटरी होगी। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलने की चर्चाएं हैं। OnePlus 16 के 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 815 डॉलर (लगभग 78,000 रुपये) हो सकती है। जबकि फोन का 8GB रैम वेरिएंट 75,000 रुपये के करीब की कीमत में पेश किया जा सकता है।