नई दिल्ली: Realme P4 सीरीज में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है। यह विशाल बैटरी वाली सीरीज में नया एडिशन होगा। Realme P4s के नाम से इसे लॉन्च किया जा सकता है जिसे लेकर हालिया लीक में बड़ा दावा किया गया है। Realme P4s को कंपनी अगस्त के अंत तक लॉन्च कर सकती है। फोन में 8000mAh की धांसू बैटरी का खुलासा हुआ है। इसी के साथ इसके कैमरा और अन्य फीचर्स भी लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Realme P4s भारत में Realme का अगला स्मार्टफोन हो सकता है। Realme P4s का लॉन्च अगस्त के अंत में देखने को मिल सकता है। इस फोन को कंपनी आखिरी हफ्ते में पेश कर सकती है। जाने माने टिप्स्टर संजू चौधरी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। सूत्रों के हवाले से पोस्ट में टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी होगी। इस सीरीज की विशेषता है कि कंपनी इसमें बहुत बड़ी बैटरी वाले मॉडल्स पेश करती आ रही है
Realme P4s 8000mAh बैटरी के साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग से लैस भी हो सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। पैनल AMOLED बताया गया है जो कि एक चमकती स्क्रीन के साथ आएगा। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7400 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
Realme अपकमिंग स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस बताया गया है। फोन में सेकंडरी सेंसर भी मिल सकता है जिसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी आने की संभावना है। यह फोन IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है। फोन में 6GB की रैम होगी जिसके साथ में 128GB स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन 8GB रैम, 12GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में भी लॉन्च होगा। फोन के लिए ग्रीन और ब्राउन कलर शेड्स सुझाए गए हैं। कंपनी की ओर से अभी इन स्पेसिफिकेशंस की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।