आज का पंचाग, जानें शुभ मुहर्त और सूर्योदय सूर्यास्त का समय

Update: 2024-04-15 01:38 GMT
नई दिल्ली : राष्ट्रीय मिति चैत्र 26, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, सप्तमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 03, शव्वाल 05, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग रात्रि 11 बजकर 08 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 39 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार अशोकाष्टमी (पुनर्वसुयुता) अशोक कालिका प्राशन।
सूर्योदय का समय 15 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 47 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त 15 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 43 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 15 अप्रैल 2024 :
राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक। इसके बाद 3 बजकर 21 मिनट से 4 बजकर 13 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।
आज का उपाय : भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।
Tags:    

Similar News

-->