मूलांक 1 : थकान भरा दिन रहेगा
अभी आपके लिए दिन काफी थकान वाला हो सकता है। कामों की अधिकता के कारण कुछ चीजें इस समय पूरी न हो पाएं। अब एक बार फिर से काम पर मेहनत अधिक करने का समय है।
मूलांक 2 : प्रगति होने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा
यह संभव है कि समय आपके करियर के हितों का पूरी तरह से समर्थन नहीं कर पाए, हालांकि फिर भी प्रगति हो सकती है। यदि सही प्रयासों को सही दिशा में रखा जाए। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
मूलांक 3 : लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा
आपके द्वारा प्रगति के लिए किए जाने वाले प्रयास पर्याप्त नहीं हो सकते हैं अगर आपको लोगों का सहयोग सही से न मिल पाएगा। आप अपने दैनिक कार्यों में भी रुचि खो सकते हैं।
मूलांक 4 : नौकरी और कारोबार में बेहतर समय मिलेगा
आप नौकरी में हों या फिर कारोबार में लाभ के बेहतर मौके मिल सकते हैं। अपने पर दूसरों क अप्रभाव बहुत अधिक बढ़ने से रोकन होगा, तभी आपकी छवि पूर्ण रुप से प्रभावशाली बन पाएगी।
मूलांक 5 : ग्राहकों से तालमेल नहीं बनेगा
इस समय कुछ कारणों से आपका ग्राहकों के साथ तालमेल भी नहीं हो सकता है, हालांकि, करियर में प्रगति के मौके अच्छे होंगे लेकिन उसके लिए आपको शांत ओर धैर्य के साथ काम करना होगा।
मूलांक 6 : सकारात्मक विकास होगा
आज के दिन कुछ निश्चित सकारात्मक विकास हो सकते हैं। लोगों के साथ मेलजोल की बेहतर रणनीति से आप अपने प्रोजेक्टों को बेहतर रुप से आगे ले जा सकते हैं।
मूलांक 7 : अधूरे काम पूरे होंगे
आपके कार्यों को समय पर वांछित परिणाम नहीं मिल पाए पर धीरे-धीरे ही सही लाभ का मौका मिलेगा, तो आपके अधूरे काम पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी के काम से अच्छे लाभ मिलने की उम्मीद दिखाई देती है।
मूलांक 8 : खर्चों की अधिकता परेशान करेगी
जब धन और संपत्ति की बात आती है, तो चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण बचत करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है।
मूलांक 9 : दांपत्य जीवन में बाधाएं आएंगी
दांपत्य जीवन का सुख इस समय थोड़ा बाधित होता दिखाई देता है। बच्चों की ओर से आपको कुछ सहयोग मिलेगा, जो आपकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सकारात्मक रुप से सहयोग कारक होगा।