25 मार्च 2022: अंक शास्त्र के माध्यम से जानिए आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

Update: 2022-03-25 02:47 GMT

25 मार्च 2022: अंक शास्त्र के माध्यम से जानिए आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आज आर्थिक उन्नति होने के योग है। कार्यस्थल पर आपकी कोई भी बात घुमाफिरा के पेश की जा सकती है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाले है। कार्य संबंधी किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
अंक 3
आज आपको अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। आपके रुतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
अंक 4
जमीन जायदाद संबंधी मामलों में आपको लाभ मिलने की संभावना है। दफ्तर से आई कोई कॉल आपको खुशी देगी। परिवार में सभी सदस्यों का मेल मिलाप रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हल्का पीला
अंक 5
मन की शांति के लिए कोई अच्छा कार्य करें। व्यर्थ की वस्तुओं में व्यय हो सकता है, हाथ को नियंत्रण में रखें। आज पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल कम रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 6
दिन में खर्चें बढ़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
अंक 7
परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का प्रयोग थोड़ा सोच समझकर करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। व्यवसायिक मामलों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
अंक 8
आज कार्यक्षेत्र संबंधी मामले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। पार्टनरशिप में नए व्यापार की शुरूआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
आज रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
Tags:    

Similar News