Ashok Ke Ped Ke Upay: इस पेड़ के पत्ते हैं बहुत काम के, बस अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Ashok Ke Ped Ke Upay: वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़-पौधे तो ऐसे हैं जिनकी पत्तियों का इस्तेमाल करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इन पत्तियों का सही तरह से इस्तेमाल करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और पैसों की समस्या दूर हो जाती है। अशोक के पेड़ को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय कहा गया है। कई शुभ कामों को करने के लिए इस पेड़ की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। इस पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं, अशोक की पत्तियों के उपाय के बारे में-
अशोक की पत्तियों के उपाय:
हर शुक्रवार के दिन अशोक की 11 पत्नियों को एक लाल कपड़े में बांध कर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सदा उनकी कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।
जिन बच्चों का मन पढ़ाई में कम और इधर-उधर की बातों में ज्यादा लगा रहता है। वो अशोक की पत्तियों से मां सरस्वती की पूजा करें। ऐसा करने से बुद्धि और ज्ञान वृद्धि होती है और मन पढ़ाई में लगने लगता है।
अशोक की पत्तियों की माला बनाकर उसे अपने ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होने लगता है।
जो लोग हर रोज सच्चे मन से अशोक के पेड़ में जल चढ़ाते हैं या पूजा करते हैं। उनको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही अशोक के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से घर में नेगेटिव चीजों का प्रवेश नहीं होता है।