प्रियंका गांधी से मिले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल आने का दिया न्योता

Update: 2026-08-07 10:17 GMT
Shimla. शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से गुरुवार को हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री ने दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी को हिमाचल आने का न्योता भी दिया है। मंत्री ने राष्ट्रीय महासचिव के साथ हिमाचल से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री ने गुरुवार को ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों पर एक
बैठक की है।


इस दौरान में संगठन की गतिविधियों तथा राज्य के विभिन्न प्रमुख जन-मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा प्रदेश में संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के जुड़ाव और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीतियों की समीक्षा भी की गई है। पता चला है कि विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में किए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी प्रियंका गांधी को दी। वहीं प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों के हर पहलू से भी अवगत करवाया है। इसके साथ ही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी को हिमाचल आने का निमंत्रण भी दिया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि जल्द हिमाचल के प्रवास पर आएं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें।
Tags:    

Similar News