श्रीकृष्ण की भक्ति में ली न दिखे अनंत अंबानी, ब्रजवासियों का जताया आभार
गोवर्धन परिक्रमा कर जताई श्रद्धा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने पवित्र गोवर्धन परिक्रमा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने ब्रजवासियों की श्रद्धा, प्रेम और भक्ति की सराहना की। गोवर्धन परिक्रमा के दौरान मिले आत्मीय स्वागत से अनंत अंबानी भावुक नजर आए।
अनंत अंबानी ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि गोवर्धन परिक्रमा करने से उनके भीतर एक विशेष भाव जागृत हो रहा है। उन्हें महसूस हो रहा है कि उनका हृदय भगवान श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ रहा है। उन्होंने ब्रज के लोगों की श्रद्धा और समर्पण की भी प्रशंसा की।
अनंत अंबानी ने कहा, “गोवर्धन परिक्रमा करके मेरे अंदर एक ऐसा भाव जग रहा है कि मेरा दिल श्री कृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ रहा है। ब्रज के लोगों की श्रद्धा देखकर, मैं बहुत भावुक हो गया। उन्होंने ब्रजवासियों द्वारा किए गए प्रेमपूर्ण स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही गोवर्धन परिक्रमा कर रहे सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए उन्हें नमन किया।
अनंत अंबानी ने कहा कि यहां का भक्तिमय वातावरण देखकर उन्हें बहुत आनंद मिल रहा है। उन्होंने परिक्रमा के दौरान अपनी धार्मिक भावनाओं और आध्यात्मिक अनुभूतियों को व्यक्त किया। ब्रजवासियों के प्रेम और श्रद्धालुओं की भक्ति से अभिभूत अनंत अंबानी ने अपने बयान में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी के प्रति विशेष लगाव व्यक्त किया। उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा के दौरान प्राप्त अनुभव को भावनात्मक और आनंददायक बताया।