नागपुर में RSS मुख्यालय पर फहराया गया तिरंगा

Update: 2022-01-26 03:15 GMT

Republic Day 2022: देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कुछ ही घंटों में राजपथ पर परेड की शुरुआत होगी। लेकिन यह रिपब्लिक डे देश के लिए खास है क्योंकि ऐसी बहुत सी चीजें आप देखेंगे, जो पहली बार होंगी। कोरोना संक्रमण के बीच मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस के आयोजन में उन लोगों को ही एंट्री मिलेगी, जिन्हें दोनों टीके लगे हों। इसके अलावा कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से सलामी लिए जाने से शुरू होगी। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड्स प्रदान किए जाएंगे। इस साल सरकार ने एक सप्ताह तक गणतंत्र दिवस उत्सव मनाने का फैसला लिया है, जिसकी शुरुआत 23 जनवरी से हुई थी। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण इंडिया गेट पर किया था। आ

नागपुर में स्थित आरएसएस के मुख्यालय में 26 जनवरी के मौके पर तिरंगा फहराया गया है। महानगर संघचालक राजेश लोया ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया।


Tags:    

Similar News