आतंकी हमला, पर्यटकों को बनाया गया निशाना, सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला

6 घायल.

Update: 2025-04-22 10:08 GMT
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं. घायलों में तीन पर्यटक और तीन स्थानीय हैं. खबर है कि कुछ घोड़ों को गोलियों भी लगी हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. दरअसल, कश्मीर में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर आतंकवाद नजर नहीं आता, पहलगाम उसमें से एक ऐसा हिस्सा है. यहां पर पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. मार्च में हुई बर्फबारी के बाद सैकड़ों की तदाद में पर्यटक यहां लगातार पहुंच रहे हैं.
पहलगाम के एक पहाड़ के टॉप पर ट्रैकिंग के लिए टूरिस्ट जाते हैं. वहां पर ये आतंकी हमला हुआ. पर्यटकों पर वहां छुपे आतंकियों ने गोलीबारी की.
Tags:    

Similar News

null