भारत

पुलिस के जवान का फंदे से लटका मिला शव, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

jantaserishta.com
22 April 2025 2:01 PM IST
पुलिस के जवान का फंदे से लटका मिला शव, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
x
मचा हड़कंप.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली पुलिस के जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जवान की पहचान सोनीपत की ऋषि कॉलोनी के निवासी रवि के रूप में हुई है। रवि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, रवि ने चार साल पहले अपने पिता की जगह नौकरी ज्वॉइन की थी। रवि देर रात ड्यूटी से अपने घर वापस आया था और फिर सुबह उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला है।
सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को कांस्टेबल के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बता दें कि इससे पहले 19 मार्च को हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने बहादुरगढ़ में सेक्टर-6 स्थित मकान नंबर 1155 में गोली मारकर आत्महत्या की थी। मृतक की पहचान नरेंद्र छिकारा (54) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बामडोली गांव के निवासी थे। नरेंद्र छिकारा ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वह घर में अकेले थे।
बहादुरगढ़ में थाना सेक्टर-6 के एसएचओ कृष्ण कांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि घटना के संबंध में कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि मकान नंबर 1155 में नरेंद्र छिकारा रहते हैं, वह गेट नहीं खोल रहे। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे मकान में अकेले रह रहे थे। नरेंद्र छिकारा पहले दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके थे। नरेंद्र ने काफी समय पहले वीआरएस ले लिया था। वह अपने परिवार से अलग रह रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story