भारत

जीशान सिद्दीकी को धमकी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

jantaserishta.com
22 April 2025 1:55 PM IST
जीशान सिद्दीकी को धमकी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
x

फाइल फोटो

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मुंबई: मुंबई पुलिस ने दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब जीशान को एक धमकी भरा ईमेल मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीशान सिद्दीकी को भेजे गए ईमेल में धमकी दी गई कि उनकी हत्या उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह कर दी जाएगी। ईमेल में 10 करोड़ रुपए की मांग की गई और धमकाने वाले ने कहा कि वह हर छह घंटे में ऐसे धमकी भरे ईमेल भेजेगा। इस धमकी से परेशान जीशान ने तुरंत मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, यह धमकी बाबा सिद्दीकी की हत्या से जोड़कर देखी जा रही है। बाबा सिद्दीकी एक प्रमुख एनसीपी नेता और व्यवसायी थे। उनकी पिछले साल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने मुंबई में सनसनी फैला दी थी और अब उनके बेटे को मिली धमकी ने सुरक्षा चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है। जीशान खुद एक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। जांच के तहत पुलिस उस ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साइबर क्राइम सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सुरागों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह धमकी किसी संगठित आपराधिक गिरोह या व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ी है। साथ ही जीशान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story