झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. रात करीब दो बजे एनएच-33 पर पैंकी इलाके में स्कॉर्पियो की दूसरी गाड़ी के साथ भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर पूजा करने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ के पैंकी के समीप स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई.

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि वहां चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. हादसे में घायल एक शख्स का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है.

 स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे. सफर के दौरान ही एनएच-33 पर यह हादसा हुआ. एक्सीटेंड कितना भयावह था, वह गाड़ी की हालत देखकर लगाया जा सकता है. रामगढ़ पुलिस ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि मृतक नालंदा जिले के रहने वाले थे. उन लोगों के पास से मिले आधार कार्ड से कुछ की पहचान हुई है. एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 

Tags: