मेष राशि का आर्थिक राशिफल
आपको किसी नेतृत्व के मामले में आगे किया जा सकता है। जहां तक संभव हो वाद-विवाद और बहसबाजी से दूर ही रहें।कल हो सकता है कि आपके काम का श्रेय किसी और को मिले। ऐसे में वहां से खुद को अलग करना ही आपके लिए पायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल
कल संतान या भाई-बहन के भविष्य और जिम्मेदारियों को लेकर कुछ गंभीर सोच-विचार करना पड़ सकता है।एक ओर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, तो दूसरी ओर जमीन-जायदाद और अन्य लेन-देन के पेंडिंग मसलों को सुलझाने पर ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल
इस वक्त आपको अपने घटे हुए बैंक बैलेंस को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। अनाप-शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है।आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी बरतें। खुद को बड़ा साबित करने के लिए किसी को उधार न दें।
कर्क राशि का आर्थिक राशिफल
कामकाज या कारोबार को लेकर कल आपको नया मौका मिल सकता है। किसी भी लापरवाही से चलते उसे बिल्कुल न गंवाएं।किसी व्यवसाय या नए कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा। भाग्य निरंतर आपका साथ देता रहे
सिंह राशि का आर्थिक राशिफल
आपकी राशि में बन रहा गजकेसरी योग आपको सही निर्णय लेने की क्षमता देगा। कल आप किसी कानूनी विवाद या कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बाहर निकलने में सफल रहेंगे।अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागज-पत्रों को बेहद संभालकर रखें। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।
कन्या राशि का आर्थिक राशिफल
कुछ पारिवारिक और आर्थिक मसले आपके लिए चिंता का विषय बन सकते हैं। आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने पर ध्यान दें।अब आपके लिए सबसे जरूरी है कि घर के छोटे सदस्यों के शादी-ब्याह, नौकरी या एडमिशन से जुड़े मामलों पर फोकस करें।
तुला राशि का आर्थिक राशिफल
कल के दिन आपका निजी खर्च बढ़ सकता है। परिवार के किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहसबाजी होने की आशंका है।परिवार और समाज के लोगों को लेकर आपको चिंता करनी पड़ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए भी कुछ जरूरी खर्च करने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल
किसी मामले में जरूरत से ज्यादा न बोलें। ऐसे में लोगों को आपकी पीठ पीछे आलोचना करने का अवसर मिल जाएगा।कल आप कम बोलें और अपने कामकाज पर पैनी नजर में रखें। जल्दी ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगेंगे।
धनु राशि का आर्थिक राशिफल
कल भी किसी महत्वपूर्ण जगह या विवाद में आपका बीच में हस्तक्षेप करना सफल साबित होगा।अपने खर्चों के लिए केवल उदान न लें। बेहतर होगा की जो आपके पास है उसी का इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
मकर राशि का आर्थिक राशिफल
कल आपको कार्यस्थल पर अदिक व्यस्त रहना पड़ सकता है। आने वाले सभी ईमेल का समय पर जवाब दें। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ ही लाभ के नए-नए ऑफर भी मिलेंगे।अगर आप कोई नया कारोबार या व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, तो कल आपको सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक यात्रा का संयोग भी बन रहा है।
कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल
कल के दिन कोई काम अधूरा मत छोड़ें। जो भी काम अपने हाथ में लें उसे समय पर पूरा करने का पूरा प्रयास करें।लोगों और सहकर्मियों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी और कल आपको कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन राशि का आर्थिक राशिफल
कल आप मानसिक राहत और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आपका बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य भी कुछ हद तक ठीक होता नजर आएगा।कार्यक्षेत्र की स्थिति शांत और सुचारु रूप से चलती दिखेगी। खुद को प्रभावशाली बनाए रखने के लिए जरूरी चीजों पर कुछ खर्च हो सकता है।