छात्रों को बताया विधानपरिषद का मतलब

Update: 2025-03-29 11:41 GMT
Shimla. शिमला। शुक्रवार को बजट सत्र के आखिरी दिन नवोदय विद्यालय ठियोग के 76 बच्चों ने विधानसभा सचिवालय पहुंचकर कौंसिल चैंबर के बाहर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाधीश शिमला अनुपम कश्यप, स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता शौनिक और पुलिस अधीक्षक जिला शिमला संजीव गांधी भी मौजूद थे। जिलाधीश अनुपम कश्यप और प्रधानाचार्य संगीता शौनिक ने अध्यक्ष को स्कूल की गतिविधियों, कार्यक्रमों और वर्ष भर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के चेयरमैन अनुपम कश्यप ने कहा कि सभी छात्र विधानसभा की कार्यवाही देखने के इच्छुक थे और आपकी अनुमति से यह संभव हो पाया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जब विधानसभा सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आते हैं तो वह सब मिलकर विधानसभा का गठन करते हैं, जिनकी संख्या ज्यादा होती है वह सरकार बनाते हैं और जिनकी संख्या कम होती है वह विपक्ष की भूमिका निभाते हैं।
सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री होता है और मंत्रीपरिषद के सदस्य भी सरकार में शामिल होते हैं। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्रीपरिषद सदस्यों का प्रावधान है। हमारी संसदीय प्रणाली संघीय ढांचे पर आधारित है जिसमें राज्य तथा संघ शामिल हैं। इस अवसर पर छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष से कई प्रश्न भी पूछे जिसका उन्होंने सिलसिलेवार जवाब दिया। पठानिया ने कहा कि जिस तरह छात्र दृ छात्राएँ तथा युवा सदन की कार्यवाही देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं तथा हर रोज 100 के करीब विद्यार्थी सदन की कार्यवाही देखने आ रहे हैं। यह लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती का सबब है और युवाओं का इस प्रणाली में अटूट विश्वास है।
Tags:    

Similar News