कुल्लू-मनाली में खूब बरसे बादल

Update: 2026-06-18 11:04 GMT
Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू के पहाड़ गर्मी से तपने लगे थे, लेकिन बुधवार शाम के समय मौसम बदलाव से लोगों को फिर से राहत की सांस लेने का मौका दे दिया। जिला कुल्लू-मनाली के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने करवट ली है और झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। जिला मुख्यालय कुल्लू, लगघाटी, खराहल घाटी, ऊझी घाटी, सैंज, बंजार, आनी, निरमंड, मनाली में मौसम का मिजाज बदलने से तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। लंबे समय बाद हुई बारिश से सडक़ों पर पानी भर गया। निकास नालियां में पानी जोरों से बहता हुआ
नजर आया।


लोगों ने बारिश होने पर खुशी जाहिर की है। कुल्लू के किसान -बागबानों ने बारिश होने पर खुशी जाहिर की है। लंबे अरसे से बारिश न मिल पाने के चलते किसानों में इसे लेकर चिंता का माहौल था, लेकिन आप उनकी चिंता कहीं न कहीं कम होती हुई नजर आ रही है। क्योंकि लंबे समय के बाद ही सही लेकिन उनकी फसल को बारिश मिल पाई है। बारिश होने से जिले के किसानों-बागबनों ने राहत की सांस ली है।
Tags:    

Similar News