सपरून पंचायत का चुनाव लोगों के लिए बना मुसीबत

Update: 2026-05-29 12:29 GMT
Solan. सोलन। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में प्रशासन के सुव्यवस्थित मतदान संपन्न करवाने के दावों की पोल खुल गई। जिला मुख्यालय के साथ लगती सपरून पंचायत में अव्यवस्थाओं के चलते आम लोगों को लगातार लगे जाम से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचायत में सोलन-सुबाथू मार्ग पर बनाए गए मतदान केंद्र में प्रत्याशियों के बूथ सडक़ किनारे लगने और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते सुबह से ही लेकर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि इस जाम में कई लोग तो आधा घंटा भी फसे रहे। जानकारी के अनुसारी पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में विकास खंड सोलन की सपरून पंचायत में भी गुरुवार को मतदान हुआा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सपरून में बनाए गए मतदान केंद्र के आसपास सडक़ किनारे प्रत्याशियों के बूथ लगाए गए थे। सपरून में बनाए गए मतदान केंद्र के आसपास सडक़ किनारे प्रत्याशियों के बूथ
लगाए गए थे।


सुबह नौ बजे के बाद बड़ी संख्या में मतदाता अपने वाहनों से पहुंचे, जिससे संकरे मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब 11 बजे बड़े वाहनों के आमने-सामने आने से लंबा जाम लग गया। सुबह नौ बजे के बाद बड़ी संख्या में मतदाता अपने वाहनों से पहुंचे, जिससे संकरे मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब 11 बजे बड़े वाहनों के आमने-सामने आने से लंबा जाम लग गया। हैरानी तो इस बात की रही वहां पर प्रशासन की ओर से किसी ने भी जाम खुलावने को लेकर जहमत नहीं उठाई और बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने यहां-वहां पार्क वाहनों को हटाकर जाम को खुलवाया, जिसके बाद करीब आधा घंटे से जाम में फंसे लोगों को राहत मिल पाई। जाम में फंसे सुरेश कुमार, रवि, अशोक कुमार, मोहित, राम प्रकाश, हेमलता और पूनम ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस की ओर से जाम खुलवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर दिन-रात ट्रैफिक चलता है और प्रशासन को सडक़ किनारे बूथ स्थापित करने की परमिशन ही नहीं देनी चाहिए। इसके अतिरिक्त यहां-वहां पार्क किए गए वाहनों को नियंत्रित करने के लिए इस स्थान पर पुलिस कर्मी की भी ड्यूटी लगाई जानी चाहिए थी।
Tags:    

Similar News