Barmana. बरमाणा। बरमाणा वार्ड नंबर-10 से जिला परिषद उम्मीदवार राजेश कुमार अपने चुनाव प्रचार के दौरान गांव-गांव, घर-घर दस्तक दे रहे हैं। कांग्रेस समर्थित राजेश कुमार अपने चुनाव चिन्ह फुटबॉल के साथ चुनावी मैदान में है। उन्होंने आम जनता से आर्शीवाद लेने को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। जिला परिषद बरमाणा वार्ड से चुनाव लड़ रहे समाजसेवी राजेश कुमार ने बैरी रजादियां, छड़ोल जट्टां, उपरली बेरी, मोटर मार्केट बैरी मानर आदि क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। दिन की शुरुआत उन्होंने पूजा-पाठ से की और माता के दर्शन करने के बाद अपने आराध्य देव का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार में जुट गए। स्थानीय लोग उनके द्वारा सामाजिक कार्यों में निभाई गई भूमिका की सराहना कर रहे हैं। राजेश कुमार लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में रहकर आम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं।
जिला परिषद उम्मीदवार राजेश कुमार का कहना है कि जनता की सेवा उनका एकमात्र लक्ष्य है। हर समय जनता की सेवा के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देंगे। अपने स्तर पर भी कार्य करेंगे। राजेश कुमार सुबह से ही गांव.गांव जाकर लोगों से मिलते रहे। इस दौरान उन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिला। स्थानीय लोगों ने उनके पिछले करीब 15 वर्षों के सामाजिक कार्यों की सराहना की। खासतौर पर खेलों को बढ़ावा देने, कुश्ती आयोजनों के आयोजन और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए मदद एगरीब बच्चियों की शादी के लिए किए गए प्रयासों को लोगों ने याद किया और उनकी प्रशंसा की। राजेश कुमार ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने पोस्टर के माध्यम से भी जनता से अपील करते हुए अधिक से अधिक वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा की तरह जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे और हर वर्ग के हित में कार्य करेंगे।