Hamirpur. हमीरपुर। होमगार्ड भर्ती के पांचवें दिन फिटनेस टेस्ट में 71 लड़कियां पास हुई हैं। जबकि अन्य लड़कियां फिटनेस की अन्य गतिविधियों में ही बाहर हो गई हैं। भर्ती के आखिरी दिन ट्रेडमैन पदों के लिए युवा अपना दमखम मैदान में दिखाएंगें, ताकि वह भी होमगार्ड के पद पर भर्ती हो सकें। बता दें कि सिंथेटिक ट्रैक अणु में चल रही होमगार्ड भर्ती के पांचवें दिन 521 लड़कियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें से 305 लड़कियां ही फिजिकल टेस्ट देने मैदान में पहुंची थी। मैदान में सुबह छह बजे तक एंट्री दी जा रही है।
मैदान में लड़कियों के सबसे पहले एडमिट कार्ड और मूल दस्तावेज चैक किए गए। उसके बाद हाईट और वेट इत्यादि चैक किया गया7 इन सब में फिट पाए जाने वाली लड़कियों को मैदान में 100 मीटर, हाईजंप, लांग जंप और आखिरी मेंं 1500 मीटर की बाधा को पार करना पड़ा। मंगलवार को 71 लड़कियां ही फिजिकल टेस्ट में पास हो पाई हैं। जबकि 234 लड़कियां फिजिकल टेस्ट में ही बाहर हो गई हैं। हालांकि सुबह के समय हुई बारिश से लड़कियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम में बादल होने की वजह से लड़कियों को दौड़ में काफी मदद मिली है। भर्ती के आखिरी दिन 521 युवाओं को भर्ती के लिए बुलाया गया है, जोकि ट्रेडमैन पदों के लिए अपना दमखम दिखाएगें।