नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, कल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

Update: 2024-10-16 07:37 GMT

नई दिल्ली:  नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। कल 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हरियाणा में किसे कितनी सीटें?
हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने तीसरी बार जीत हासिल की है. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए थे. राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में BJP को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आई हैं. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 है.
Tags:    

Similar News

-->